tejpratap-yadav

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने बयान बाजी को लेकर तो कभी अपने यूट्यूब ब्लॉग को लेकर। इसी क्रम में तेज प्रताप यादव ने आज अपने आवाज से एक बीड़ा उठाया है। जिसके तहत बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाएंगे।

तेज प्रताप यादव ने आज पटना में ऐलान राइस एंड मल्टीग्रेन लिमिटेड की लॉन्चिंग अपने सरकारी आवास पर की। मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र और बिहार सरकार लगातार युवाओं का रोजगार छीन रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे रही है। इसीलिए अब किसानों और युवाओं के लिए वह काम करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी से किसानों को बड़ा फायदा होगा और युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर निकलकर सामने आएंगे।

तेज प्रताप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी शामिल किया और उनसे इस मौके पर शुभकामनाएं ली। मालूम हो कि तेज प्रताप यादव पहले से ही अगरबत्ती का कारोबार करते हैं। और अब वह चावल, बेसन, आटा, मैदा और सत्तू के कारोबार में भी कदम बढ़ा रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *