encounter-in-lakhisarai

एक बड़ी खबर लखीसराय के पीरी बाजार थाना क्षेत्र से आ रही है। लखीसराय के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोघी कोड़ासी अंतर्गत पड़ने वाले पहाड़ी इलाके में बुधवार, 2 फरवरी की दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जहां इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। इसके बाद एसपी सुशील कुमार ने प्रेसवार्ता के जरिए पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए उन्होंने दावा किया है कि एरिया कमांडर अर्जुन कोड़ा को भी गोली लगी है। और उनकी टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, आगे की यह कार्रवाई ऐसे ही जारी रहेगी।

SP Sushil Kumar ने प्रेससवार्ता करते हुए कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से एसएसबी और एंटी नक्सल की टीमें लगातार एक इनपुट पर काम कर रही थीं। उसी इनपुट के आधार पर पता चला कि नक्सलियों का मूवमेंट पीरी बाजार के घोघी कोड़ासी के अंतर्गत देखा जा रहा है। इंटेलिजेंस को वेरीफाई करने के लिए एसएसबी कमांडेंट के नेतृत्व में एक टीम को भेजा गया।

कोड़ासी में एमओस लगाकर हमारी टीम बैठी हुई थी। उसी दौरान नक्सली अर्जुन कोड़ा और बालेश्वर कोड़ा की टीम की मूवमेंट शुरू हुई। जैसे ही नक्सलियों का सामना हमारी टीम के साथ हुआ, वहीं मुठभेड़ शुरू हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए हैं। पीबीपीजेएसएसई के सेक्रेटरी परवेज के साथ अमूमन रहने वाले वीरेंद्र कोड़ा और एक अन्य हार्डकोर नक्सली जगदीश कोड़ा को पुलिस ने मार गिराया है। बता दें कि जगदीश कोड़ा के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

प्रेससवार्ता में आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा पुलिस से लूटी गई एक राइफल एसएलआर और पिस्टल बरामद किया गया है। साथ ही, गोलियां, केन बम और आईडी बम भी बरामद किया गया है। गोलियों काफी संख्या में पाई गई है, जिसकी गिनती चल रही है।

कुछ अन्य नक्सलियों के हताहत होने की सूचना है। अर्जुन कोड़ा के भी घायल होने की सूचना है। अन्य बॉडी तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन बॉडी नहीं मिले। हमारा सर्च ऑपरेशन जारी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *