BiharCourtesy- Saurav Anuraj(Meow Studio)

बिहार, आज एक विकाशील राज्य है। यहां पर्यटन, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे हर क्षेत्र में विकास का काम काफी तेजी से हो रहा है। लड़कियों की पढाई हो, गाँव गाँव तक रोड हो या हर घर बिजली सुविधा हो, बिहार विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जिसका सत्यापन अंतरिक्ष से आई तस्वीरें दे रही है। जी हां, नासा द्वारा ली गयी कुछ तस्वीरें बिहार के विकास को काफी बेहतर तरीके से दिखा रही है।

मुख्यमंत्री नितीश कुमार के एक मंत्री, बिहार के विकास की चर्चा आसमान से जोड़कर कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने 2 तस्वीर साझा की है। दरअसल बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरों को शेयर की है। शेयर की गयी तस्वीरों पर संजय झा ने कहा है कि “आप आसमान से भी बिहार का विकास देख सकते हैं।” संजय झा ने अपने ट्वीट में नासा की दो तस्वीरों को शेयर करी है। जिसमें एक तस्वीर 2012 की है और एक तस्वीर 2021 की हैं। इन दोनों तस्वीरों में भारत का मानचित्र है, जिसमें बिहार जगमगाता नजर आ रहा है।

निजी न्यूज़ मीडिया से बात करते हुए मंत्री संजय झा ने बताया कि संसद में पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण में यह तस्वीर सामने आई थी, जिसे उन्होंने अपने ट्विटर से शेयर किया है। यह तस्वीरें बताती हैं कि बिहार में बिजली के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। 2005 के पहले बिहार में जब घंटों बिजली कटे रहने के बाद वापस आती थी तो लोग ताली बजाते थे कि चलो बिजली आ गयी। लेकिन, अब सूबे के हर गांव में 22 से 24 घंटे बिजली रहती है। बिहार में जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिजली के क्षेत्र में काम हुआ वह अद्भुत है। इसलिए ऐसी तस्वीरों पर बिहार के लोगों को गर्व होना चाहिए।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *