दहेज़-प्रथा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नारा ‘बेटियां नहीं होती है पराई, दहेज़ प्रथा है एक सामाजिक बुराई।’ लेकिन मुख्यमंत्री के कई प्रयासों के बावजूद भी यह सामाजिक बुराई आये दिन किसी न किसी माँ बाप के नाजो से पली बेटी की जान ले रहा है। ऐसा ही एक मामला बिहार के नवादा से आ रहा है। नवादा से आ रहे इस दिल दहला देने वाले मामले में एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। युवती ने दहेज की वजह से आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण ये है कि लड़की के पिता दहेज के पैसों का इंतजाम करके लड़के वालों के घर नहीं पहुंच पाए। जिसके बाद लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। इस बात की जानकारी युवती को मिली जिसके बाद युवती ने आत्महत्या कर लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।बता दें कि नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रहने वाले माधवेंद्र चौधरी की बेटी विनीता कुमारी की शादी छह महीने पहले जिले के दरवे गांव में तय की गई थी। लड़की के पिता के मुताबिक, दहेज की रकम सोमवार तक लड़के वालों के घर नहीं पहुंची। तो लड़की के पिता ने लड़के वालों को फोन किया और बताया कि उन्हें दहेज की रकम को लेकर बात करनी है। इसके बाद लड़के वालों ने दो साल तक शादी से इनकार कर दिया।

लड़की के पिता के अनुसार, जब लड़के वालों ने शादी से मना कर दिया तो इसकी जानकारी विनीता को भी लग गई। इससे दुखी होकर उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची अकबरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *