Pawan-Singh

भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े दिग्गज कलाकार पावर स्टार पवन सिंह और वर्सटाइल एक्टर अवधेश मिश्रा लगभग 5 साल बाद एक बार फिर से पर्दे पर साथ नज़र आने वाले हैं। वे दोनों इन दिनों लंदन में निर्माता अभय सिन्हा की फ़िल्म ‘याराना’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जो इस बात पर मुहर लगा रही है कि अवधेश मिश्रा और पवन सिंह की जोड़ी एक बार फिर से भोजपुरी के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही है।

इस बारे में अवधेश मिश्रा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा है कि “पवन सिंह अच्छे अभिनेता हैं। लंबा वक्त गुजर गया, जब हमने साथ काम किया था। लेकिन ‘याराना’ में हम साथ हैं। अच्छा लग रहा है। चीजें बहुत बदली हैं। हम लोग हमेशा से दिल लगा कर काम करते हैं। इस फ़िल्म में भी दर्शकों को कुछ नया ही मिलने वाला है। वहीं, पवन सिंह ने इस बारे में बताते हुए कहा कि “अवधेश मिश्रा हमारी इंडस्ट्री के बड़े हस्ताक्षर हैं। वे किसी भी किरदार को दिल से निभाते हैं। वे हमारी इंडस्ट्री में लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उनसे बहुत कुछ सीखा है। यह महज संयोग ही है कि हमने 5 साल एक दूसरे के साथ कोई काम नहीं किया, लेकिन अब जब मौका मिला है तो उनके साथ काम करके खूब मजा भी आ रहा है। हम दोनों दर्शकों के लिए एक बेहतरीन फ़िल्म लेकर आ रहे हैं।”

आपको बता दें कि अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स के जरिये बन रही फिल्म ‘याराना’ की शूटिंग लंदन के खूबसूरत लोकेशन पर हो रही है। इस फ़िल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं, जिन्होंने बताया कि फ़िल्म ‘याराना’ में अवधेश मिश्रा इंग्लिश कॉप की भूमिका में हैं, जबकि पवन सिंह में लीड हैं। दोनों की जोड़ी फिल्म में बेहद खास है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *