देशभर में फैले कोरोना वायरस ने सबको अपनी चपेट में ले लिया है। इससे कोई भी अछूता नहीं है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब बॉलीवुड से भी एक मामला सामने आया है। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी।
उन्होंने, हालाँकि अपनी तस्वीर के बजाय अपनी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके ये खबर साझा की। उन्होंने कैप्शन लिखा, “पॉजिटिव पाई गई हूं और मैं वास्तव में नहीं चाहती कि कोई मेरी रूडोल्फ नाक को देखे, तो चलिए दुनिया की सबसे प्यारी मुस्कान को देखते हैं! मिस यू न्यासा देवगन और हां मैं आई रोल देख सकती हूं!”
काजोल द्वारा शेयर किये गए इस पोस्ट में न्यासा एक मुस्कान के साथ एक पारंपरिक पोशाक पहने हुईं है। वह अपने लंबे मैनीक्योर किए हुए नाखून और हाथ पर मेहंदी और एक बड़ी अंगूठी भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। काजोल के इस पोस्ट पर लोग उन्हें हिम्मत दे रहे हैं और उनकी रिकवरी की दुआ भी कर रहे हैं। बता दें की करीब दो महीने पहले उनकी बहन तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukherji) कोरोना पॉजिटिव हुई थीं।
