14 साल की सुखद शादी के बाद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), अपनी पत्नी सुज़ैन खान (Sussane Khan) से अलग हो गए। ऋतिक अभी सिंगल हैं इसलिए उनकी डेटिंग लाइफ उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प है। हाल ही में ऋतिक, मुंबई के एक लोकप्रिय जापानी रेस्तरां में कैजुअल डिनर पर निकले। यहाँ पर उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया।
एक पपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ऋतिक रोशन इस लड़की का हाथ थामे अपनी कार की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। वह उन्हें रेस्तरां से बाहर, अपनी लग्जीरियस कार में बैठकर चले गए। जैसे ही पपराजी उनका पीछा करते हैं, अभिनेता उस लड़की को बचाने की कोशिश करते हैं। इस मिस्ट्री गर्ल का चेहरा नहीं दिख पाया क्योंकि उन्होंने मास्क पहना हुआ था।
सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, फैंस ने यह जानने की मांग की कि आखिर ये मिस्ट्री वुमन कौन थी। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि क्या वह उनकी प्रेमिका थी ? हालांकि, कई लोगों ने कहा कि वह सिर्फ परिवार की सदस्य हो सकती हैं। ऋतिक जल्द ही एक्शन फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) में नज़र आने वाले हैं।
