doodle

आज भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। इस खास दिन पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए Google Doodle ने एक रंगीन कलाकृति जारी की है। दरअसल, गूगल ने एक शानदार डूडल बनाया है जिसमें भारत की संस्कृति और विरासत की झलक दिखाई दे रही है।

आज का गूगल डूडल, परेड के विभिन्न तत्वों को दिखाता है, जिसमें जानवर, लाल तबला, बैंड के वाद्ययंत्र, परेड का पथ, कबूतर और यहां तक ​​कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी शामिल है। ये सभी भारत की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस डूडल में 1 हाथी, 1 घोड़ा, 1 ऊंट, 1 कुत्ता को गूगल शब्द के अक्षरों से जोड़ा गया है।

इस डूडल पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां, खबरें और वीडियो आदि देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, इस पेज पर एक लाइवस्ट्रीम का भी विकल्प दिया गया है, जहां आप गणतंत्र दिवस की परेड को लाइव देख सकते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *