पुष्पा द: राइज’ को लेकर सुर्खियों में छाई नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) मुंबई में स्पॉट हुईं, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखने के बाद लोगों ने रश्मिका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हैं तो कुछ फोटोग्राफर्स और बच्चे उन्हें घेर लेते हैं। एक बच्ची रश्मिका से पैसे मांगती हैं, लेकिन रश्मिका ज्यादा ध्यान नहीं देती। वह पैपराजी के सामने पोज देकर अपनी कार में बैठ जाती हैं। इसके बाद एक लड़की रश्मिका से बोलती है, दीदी आपकी पिक्चर है ना पुष्पा। फिर वहां पर एक और बच्ची आ जाती है जो रश्मिका से कहती है, दीदी कुछ पैसे दे दो खाना खाना है। लेकिन रश्मिका उन्हें पैसे नहीं देती है और वहां से रवाना हो जाती हैं।
उनका वीडियो वायरल होने पर लोगों ने काफी ट्रोल किया है। एक ने कॉमेंट किया है, क्या यार हिरोइन हो तो गरीब लोग की भी सुन लिया करो। एक और ने लिखा है, अगर उसके पास नहीं है तो ड्राइवर के पास से लेकर दे सकती थी ना… बहुत शर्म की बात है, बच्ची भूख का इशारा भी कर रही है…
