दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गहराईयां’ (Gehraiyaan) जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब इस फिल्म का पहला गाना ‘डूबे’ (Doobey) आउट हो गया है। काफी गहरे बोल के साथ इस गाने में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) के बीच काफी इंटेंस सीन देखने को मिल रहा है। इस गाने में दोनों के इश्क को देखा जा सकता है।
इस गाने का जैसा की टाइटल “डूबे” है, तो इस गाने में दोनों की मजबूत केमिस्ट्री देखने को मिली है क्योंकि वो परिणामों के बारे में बिना कोई चिंता किए बेपनाह प्यार में पड़ जाते हैं। इस गाने फ्रीफॉलिंग की भावना को रीक्रिएट किया गया है, जिनमें एक नए रिलेशनशिप में जाने की होड़ है। दीपिका पादुकोण ने इस गाने की आउट होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर देते हुए लिखा, “कभी-कभी दिल में उठे तूफान को गले लगाना पड़ता है।”
इस गाने में दोनों अपने नए प्यार की उमंग को महसूस करते हैं। इस सॉन्ग को कौसर मुनीर (Kausar Munir) ने लिखा है और लोथिका झा (Lothika Jha) ने गाया है। गहराईयां 11 फरवरी को अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज़ होगी, और इसमें अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी हैं। यह फिल्म शकुन बत्रा (Shakun Batra) द्वारा निर्देशित है और वायकॉम18 स्टूडियोज़ और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।
