netaji

भारत के महान देशभक्त और बहादुर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) की आज 125वीं जयंती है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) इंडिया गेट (India Gate) पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। यहां नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा लगाई जानी है, लेकिन जब तक यह तैयार नहीं हो जाती, यहां होलोग्राम प्रतिमा लगाई जा रही है।

होलोग्राम एक तरह की डिजिटल तकनीक है। यह प्रोजेक्टर की तरह काम करता है, जिसमें किसी भी चीज को 3D आकार दिया जा सकता है। इस होलोग्राम प्रतिमा का आकार 28 फीट ऊंचा और 6 फीट चौड़ा है जो 30,000 लुमेन 4K प्रोजेक्टर द्वारा ऑपरेट होगा। एक अदृश्य, हाई गेन, 90% पारदर्शी होलोग्राफिक स्क्रीन इस तरह से लगाई गई है कि यह आगंतुकों को दिखाई नहीं दे रही है। होलोग्राम का प्रभाव पैदा करने के लिए उस पर नेताजी की 3D इमेज पेश की जाएगी।

ग्रेनाइट से बन रही यह प्रतिमा हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के अपार योगदान के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी, और देश के प्रति उनके ऋणी होने का प्रतीक होगी। यह प्रतिमा इंडिया गेट पर उसी स्‍थान पर लगाया जाएगा, जहां कभी ब्रिटिश राजा जॉर्ज पंचम की प्रतिमा थी। किंग जॉर्ज पंचम की प्रतिमा वहां से 1968 में हटा दी गई थी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *