shushant-singh-rajput

बॉलीवुड की दुनिया एक ऐसी दुनिया जहाँ का रोड वनवे है। जाने की मर्जी आपकी होती है पर वहां से लौटने की मर्ज़ी वहां के लोग के द्वारा डिसाइड की जाती है। न जाने कितने ही लोग इस चका चौंध वाली दुनिया में गए लेकिन वहां से लौट नहीं पाए। कुछ गुमनामी के उस दलदल में खो जाते हैं जहाँ उनका कोई अंश भी नहीं मिल पता। छोटे छोटे शहरों से निकल कर अपने टैलेंट को दुनिया तक पहुँचाने का सपना अपनी आँखों में भर कर बंम्बई की और निकलते हैं। लेकिन उनको क्या पता कि ये दुनिया दूर से ही अच्छी दिखती है। पर कुछ लोग इसमें दुब कर पार भी होते हैं। यानी तप कर सोना बनते हैं। इन्हीं में से एक थे सुशांत सिंह राजपूत जिन्होंने बिहार से निकल कर बॉलीवुड तक का सफर तय किया।

सुशांत सिंह राजपूत ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और TV सीरियल से होते हुए बॉलीवुड में एक चमकते सितारे के रूप में अपनी पहचान बनाई। लेकिन ये सफर एक रहस्य्मय तरीके से समाप्त हो गया। सुशांत ने अपना करियर टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया तक बड़े ही खूबसूरती के साथ पूरा किया था। टीवी कलाकारों को अक्सर टीवी से बॉलीवुड में स्विच करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन सुशांत ने अपने मेहनत के दम पर ना सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाया बल्कि फिल्मी दुनिया में भी उन्होंने करोड़ों का दिल जीत लिया। लेकिन कहते हैं न जब एक हाथ से मिलता है तो दूसरी हाथ से कुछ न कुछ पीछे छुटता चला जाता है। वैसे ही सुशांत के चढ़ते करियर के साथ साथ उनके कई रिश्ते उनसे पीछे भी छूटते चले गए। और एक दिन वो अपने सभी रिश्तों को छोड़ हमेसा के लिए इस दुनिया को अलविद कह गए।

आज सुशांत सिंह राजपूत का बर्थ एनिवर्सरी है। जिस दिन से उनके रहस्य्मय मौत की खबर दुनिया को मिली है तब से ले कर आज तक सुशांत सिंह राजपुरत का नाम ट्विटर पर ट्रेंड में रहा है। शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जिस दिन ट्विटर ट्रेंड में उनके इन्साफ के लिए आवाज़ नहीं उठी हो। सुशांत का केस देश की सबसे बड़ी जाँच एजेंसियों द्वारा देखा गया। उनके साथ काम करने वाले कई स्टार्स उन्हें इन्साफ दिलाने के लिए आगे आये तो कइयों ने उनके परिवार को संतावना दी। लेकिन परिवार का दुःख इतना बड़ा था कि किसी की सांतवना काम नहीं आई। एक पिता के लिए अपने जवान बेटे को कन्धा देना उस पिता के जीवन का सबसे बड़ा दुःख होता है। 4 बहनों का एक इकलौता भाई, जिसके हाथों पर वो बहने राखी बांधा करती थी। और अब राखी भी है और बहने भी, लेकिन वो एकलौती कलाई नहीं है जिसपर राखी बांध सके।

सुशांत के पीछे छूठे रिश्तों में एक नाम अंकिता लोखंडे का भी आता है। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत सीरियल पवित्र रिश्ता में साथ आए। इस सीरियल के खत्म होने के बाद दोनों का रिश्ता मजबूत होता चला गया। धीरे-धीरे सुशांत फिल्मी दुनिया में अपने पैर जमाने लगे थे लेकिन एक दिन इन दोनों के बीच सब कुछ खत्म हो गया। अंकिता को छोड़कर सुशांत सिंह राजपूत अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। यहां इनका नाम कृति सैनन, सारा अली खान के साथ भी जुड़ा। और अंत में वो Rhea Chakraborty के साथ दिखने लगे।

आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके चाहे वाले उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी बहन कई श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर ट्वीट कर अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि “आज भले ही हम मेरी नज़रों के सामने नहीं हो, लेकिन तुम मेरे दिल में हमेशा रहोगे… हैप्पी बर्थडे SSR.” सुशांत की बहन का ये पोस्ट उनके भावनाओं को बताती है कि कैसे उन्हें सुशांत की कमी खाल रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *