republic day parade

देश के सबसे बड़े त्योहार गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरो-शोरो से है। नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के बीच वीर जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय नौसेना के जवान नई दिल्ली के विजय चौक पर रिहर्सल के दौरान बॉलीवुड गाने ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ पर थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं।

बैकग्राउंड में राष्ट्रपति भवन के साथ, नौसेना के जवान फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई के गाने की लय पर थिरकते हुए दिखें। नौसेना की वर्दी पहने, राइफलें पकड़े हुए, रक्षाकर्मी ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ गाने पर झूमते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है। 59 सेकंड का यह वीडियो सभी के दिलों में जगह बनाता दिख रहा है।

26 जनवरी को देशभर में बड़ी ही धूम-धाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान भाग लेते हैं। इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति राजपथ पर तिरंगा फहराते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *