बिहार के बेगूसराय में मुर्गों को लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 (एनएच-28) पर पलट गई। जैसे ही पिकअप पलटी वहां मौजूद लोगों में मुर्गे लूटने की होड़ सी मच गई। जो जितने मुर्गे संभाल सका उतने लेकर भागता दिखा।
जानकारी के अनुसार, पिकअप दलसिंहसराय से बेगूसराय जा रहा था. इसमें मुर्गे रखे हुए थे। पिकअप जब एनएच-28 के पास पहुंचा। चालक ने नियंत्रण खो दिया। पिकअप के पलटते ही ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। जब लोगों ने देखा कि पिकअप में कोई मौजूद नहीं है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों में मुर्गे लूटने की होड़ सी मच गई। एक आदमी जितने मुर्गे ले जा सकता था, लेकर भागता दिखा।
इसी तरह की एक अन्य घटना में छत्तीसगढ़ के बेमेतरा मार्ग पर रांका से एक किमी दूर मुर्गियों से भरी गाड़ी पलट गई थी। जैसे ही आसपास गांववालों को मुर्गियों से भरे वाहन के पलटने की खबर लगी। बच्चे, जवान, बूढ़े सब गाड़ी से मुर्गे निकालने के लिये टूट पड़े।
