अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म, पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) की मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में सफलता के बाद, फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। दरअसल, अल्लू अर्जुन की एक और फिल्म अला वैकुंठपुरमलू (Ala Vaikunthapurramuloo) जल्द ही हिंदी में रिलीज होने वाली है, जिसका टीज़र आज आउट हो चूका है।
इस फिल्म का हिंदी डब संस्करण 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस टीजर में अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hedge) और तब्बू (Tabu) भी हैं। यह फिल्म 2020 में तेलुगु में रिलीज़ हुआ था। त्रिविक्रम श्रीनिवास (Trivikram Srinivas) द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म, पुष्पा: द राइज़ रिलीज़ होने तक अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई थी।
दिलचस्प बात ये है की अला वैकुंठपुरमलू फिल्म का हिंदी रीमेक बन रहा है, जिसमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म को शहजादा (Shehzada) के नाम से बनाया जा रहा है। इस फिल्म में कृति सैनन (Kriti Sanon) भी मुख्य भूमिका में होंगी। रोहित धवन के निर्देशन में बनी शहजादा में मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) और परेश रावल (Paresh Rawal) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
