Priyanka Chopra Jonas

बरेली की गलियों से निकल कर विश्व मंच पर अपनी सुंदरता और सादगी का परिचय देकर विश्व सुंदरी का ख़िताब अपने नाम की। फिर बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाई और इसके बाद Hollywood को अपना फैन बनाने वाली Priyanka Chopra अब गोरों को भारतीय संस्कृति का महत्व बता रही हैं। एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने American Pop Star Nick Jonas से भले ही शादी की हो, लेकिन वे भारतीय संस्कृति को नहीं भूली हैं और न ही उसके मूलबहुत सिद्धांतों को। वो अक्सर अपने पति के साथ भारतीय त्यौहारों को मानते दिखती हैं। उनके साथ उनके ससुराल वाले भी भारतीय संस्कृति का सम्मान करते दीखते हैं और हर त्यौहार को भारतीय परिवेश में मानते दिखते हैं।

प्रियंका ने भारतीय और क्रिस्चन दोनों ही तरीकों से शादी की थी। जिसके बाद उन्हें अक्सर मंगलसूत्र और सिंदूर पहने देखा जाता है। लेकिन अब प्रियंका इसके महत्व के बारे में बता रही हैं कि उन्हें कैसा लगा था जब उन्होंने ने शादी के समय जब पहली बार मंगलसूत्र पहना था तो उन्हें कैसा महसूस हुआ। दरसअल, प्रियंका चोपड़ा ने एक जूलरी ब्रांड के ब्रांड एंडोर्समेंट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए बताया, कि मुझे याद है कि मैंने जब अपना वाला (मंगलसूत्र) पहना तो मुझे कैसा लगा था। ऐसा इसलिए क्योंकि हम इसके मायने समझते हुए ही बड़े हुए हैं।’

प्रियंका चोपड़ा ने मंगलसूत्र के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि ‘मेरे लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण पल था। लेकिन उसी वक्त एक मॉर्डन वुमेन के तौर पर इसके प्रभावों को भी समझ रही थी। क्या मुझे मंगलसूत्र पहनना पसंद है या फिर ये भी एक परंपरागत चीज है जो हमें मिली है? लेकिन साथ ही मैं वो पीढ़ी भी हूं जो कहीं न कहीं बीच में है। जिसे परंपराएं फॉलो करना पसंद है लेकिन ये भी जानती है कि हम क्या हैं?’

प्रियंका ने अग्गे बताया कि ‘हम जानते हैं कि हम कहां खड़े हैं। हम देखेंगे कि हमारी अगली पीढ़ी की लड़कियां कुछ अलग ही करती दिखाई पड़ेंगी। ये जाहिर तौर पर बातचीत को आगे बढ़ाने का जरिया है। अपनी परंपरा को आगे बढ़ाइए, ये समझते हुए कि आप कौन हैं और किसका प्रतिनिधित्व करते हैं।’

मंगलसूत्र की खूबसूरती और महत्व के बारे में बताते हुए Priyanka ने बताया कि वह खुद हर रोज कुछ नया सीख रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। मंगलसूत्र में काले रंग के मोती इस्तेमाल किए जाते हैं। काला रंग आपको बुरी नजर से बचाता है। प्रियंका के इन बातों को सुन लोग उन्हें और ज्यादा पसंद करने लगे हैं। बता दें कि साल 2018 में जोधपुर में एक ग्रैंड वेडिंग कर Priyanka और Nick शादी के बंधन में बंधे थे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *