bihar-DGP

देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। साल के शुरुआत में देशवासियों को मिला कोरोना का बूस्टर डोज़ का तोहफा। देश के कई राज्यों के साथ साथ बिहार में भी कोरोना का बूस्टर डोज़ लगना शुरू हो गया है। केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज की शुरुआत करते हुए सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्यकर्मी और 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को कोरोना का यह टीका दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पटना के बेली रोड स्थित सरदार पटेल भवन के पुलिस मुख्यालय (PHQ) के कैंप में पुलिसकर्मियों को बूस्टर डोज देने की शुरुआत की गई।

बिहार पुलिस में बूस्टर डोज को लगवाने की शुरुआत सबसे पहले बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) संजीव कुमार सिंघल ने की। इसके बाद एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने बूस्टर डोज का टीका लिया। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय में बूस्टर डोज लेने के बाद वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी बारी बारी से बूस्टर डोज लगवाते नजर आए। पुलिस मुख्यालय में तैनात 100 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के बीच कोरोना का बूस्टर डोज लगाया गया।

बूस्टर डोज लगवाने के बाद DGP संजीव कुमार सिंघल ने मीडिया से बिहार पुलिस के सभी जवानों से बूस्टर डोज लेने की अपील की। उन्होंने अपने अपिल में कहा कि “मैंने सबसे पहले बूस्टर डोज लगवाया ताकि पुलिसकर्मी इसे लेने में किसी भी तरह की परहेज न करें”। इसी के बाद उन्होंने बिहारवासियों से पूरी तरह से कोविड प्रोटोकॉल पालन करने की अपील की। साथ ही पुलिसकर्मियों से भी गाइडलाइन का अनुपलान करते हुए अपनी ड्यूटी निभाने की अपील की।

देश भर में दिए जा रहे कोरोना के बूस्टर डोज़ सबसे पहले हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दिया जा रहा है। देश भर में हेल्थ केयर वर्कर्स की संख्या लगभग 1 करोड़ है जिसमें डॉक्टर, नर्स, हॉस्पिटल स्टाफ, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स शामिल हैं। वहीं, फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या 2 करोड़ के आसपास है। इसमें पुलिसकर्मी, केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान, सेना के जवान, होम गार्ड, सिविल डिफेंस संगठन, डिजास्टर मैनेजमेंट वॉलंटियर, नगर निकाय कर्मी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *