narendra modi

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, उन्होंने घोषणा की कि इस साल से शुरू होने वाले 26 दिसंबर को अब हर साल “वीर बाल दिवस” ​​​​के रूप में मनाया जाएगा। ये दिन एक तरह से गुरु गोबिंद सिंह के चार बेटों के श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाएगा, जिन्हें मुगलों द्वारा मार डाला गया था।

प्रधानमंत्री ने इसके बारे में जानकारी देते हुए ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “‘वीर बाल दिवस’ उसी दिन होगा जिस दिन साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी एक दीवार में जिंदा सील कर शहीद हुए थे। इन दोनों महानुभावों ने धर्म के महान सिद्धांतों से विचलित होने के बजाय मृत्यु को प्राथमिकता दी।”

इस दिन का इतिहास ये है की गुरु गोविंद सिंह ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपनी चारों संतानों को देश के लिए कुर्बान कर दिया था। 26 दिसंबर को ही गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे मुगलों के साथ लड़ते हुए चमकौर में धर्म की रक्षा के लिए शहीद हो गए थे। माता गुजरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और 4 साहिबजादों की वीरता और आदर्श लाखों लोगों को शक्ति देते हैं। वे अन्याय के आगे कभी नहीं झुके। उन्होंने एक ऐसी दुनिया की कल्पना की जो समावेशी और सामंजस्यपूर्ण हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *