water

पानी की महत्ता को बरक़रार रखते हुए जलशक्ति मंत्रालय की ओर से तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2020 (National Water Awards-2020) के विजेता का ऐलान हुआ। इसमें ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी’ में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान पाते हुए बाजी मारी। इसके बाद दूसरे स्थान पर राजस्थान और तीसरे पर तमिलनाडु ने अपना परचम लहराया। उत्तर प्रदेश राज्य ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किया।

मुजफ्फरनगर उत्तरी जोन में सर्वश्रेष्ठ जिला रहा। दक्षिण जोन में केरल का तिरुवनंतपुरम सर्वश्रेष्ठ रहा। पूर्वी जोन में बिहार का पूर्वी चंपारण पहले और पश्चिम जोन में मध्य प्रदेश का इंदौर पहले पायदान पर रहा। उत्तर-पूर्व जोन में असम का गोलपारा और अरुणाचल प्रदेश के सियांग को सबसे अधिक जल संरक्षण प्रयासों के पहचान मिली। सर्वश्रेष्ठ गांवों की श्रेणी में उत्तर में उत्तराखंड के धंस पल को पहला स्थान। पूर्व में बिहार के तिलारी और पश्चिम में गुजरात के तख्तगढ़ को पहला स्थान मिला है। पूर्वोत्तर में मिजोरम के सिलचर सरचिप को पहला स्थान मिला है।

जल शक्ति मंत्रालय 11 विभिन्न श्रेणियों में राज्यों, संगठनों, व्यक्तियों आदि को 57 पुरस्कार देता है। जुलाई 2019 में, सरकार ने देश में सभी पानी के मुद्दों के समाधान के लिए एक नया मंत्रालय, जल शक्ति का गठन किया था। जल शक्ति मंत्रालय का गठन अन्य मौजूदा मंत्रालयों, जैसे जल संसाधन और पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के साथ इंटेग्रट करके किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *