बॉलिवुड के भाईजान यानि सलमान खान (Salman Khan) आजकल अपनी आलीशान रेंज रोवर कार छोड़कर ऑटो रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं। सलमान का ये वीडियो उनके पनवेल वाले फॉर्महाउस के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में सलमान खान सिर पर कैप लगाए और शॉर्ट्स-टीशर्ट पहने ऑटो रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है और फैन पेजों पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।
सलमान खान के एक फैन पेज से उनके इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिस पर फैन्स के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘भाई के शौक भी अजीब हैं’, तो एक अन्य ने लिखा है, ‘आप महान हो सर इसलिए तो सबसे अलग हो’। वहीं एक और यूजर लिखते हैं, ‘ये हुई न बात’।
बता दें कि, सलमान खान (Salman Khan) पिछले हफ्ते दोस्तों और परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने पनवेल के फार्महाउस पहुंचे थे और इस दौरान उन्हें सांप ने काटा भी था, लेकिन एक्टर सही घर वापस आ गए। जन्मदिन की रात उन्होंने खुद मीडिया के सामने आकर इस पूरे किस्से को फैंस के साथ साझा किया था। वहीं उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थीं और वहां जश्न देर रात तक चला।
