कोरोना का नया वेरियेंट ‘ओमिक्रोन’ (Corona Omicron) देश में दहशत बढ़ाना शुरू कर चुका है। इस नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों का डर बॉलीवुड में भी फैल गया है। इसके चलते फिल्मों की रिलीज डेट टलने लगी हैं। वहीं कई फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग भी रोक दी गई है। इसी बीच खबर है कि कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)’ की शूटिंग एक हफ्ते के लिए टल गई है। इस बारें में शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने जानकारी दी है।
मीडिया से बातचीत में शो की जज अर्चना पूरण सिंह ने शो की शूटिंग पर एक हफ्ते के लिए ब्रेक लगाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 1 हफ्ते के लिए ही शूटिंग से ब्रेक लेने का फैसला लिया गया है। यह फैसला क्रू मेंम्बर्स, ऑडियंस, कास्ट और उनके परिवार वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रेक से पहले 28 दिसंबर की रात को द कपिल शर्मा शो का एपिसोड शूट किया गया था, लेकिन, अब जिस तेजी से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, कपिल शर्मा शो की टीम भी सतर्क हो गई है।
ओमिक्रोन का खतरा बढ़ने के बाद शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर जर्सी की रिलीज डेट पर भी कोरोना के नए वेरियेंट का असर देखने को मिल रहा है। पहले फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब तरण आदर्श के एक ट्वीट के अनुसार जर्सी की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
