चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार पदों पर आवेदन करने के लिए CMRL के ऑफिसियल वेबसाइट chennaimetrorail.org पर जा कर आवेदन दाल सकते हैं। निकले पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 तक है। आवेदन “एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन नंबर” और “पद के लिए आवेदन” के हवाले से विज्ञापन के जवाब में होने चाहिए।
पदों का विवरण
एजीएम: 1 पद
जेजीएम: 2 पद
डीजीएम: 2 पद
मैनेजर: 3 पद
डीएम/एएम: 1 पद
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एआईसीटीई / यूजीसी द्वारा बीई/ बीटेक (सिविल) स्नातक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
साक्षात्कार के बाद मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है। चयन प्रक्रिया ज्ञान, कौशल, समझ, दृष्टिकोण, योग्यता और शारीरिक फिटनेस जैसे विभिन्न पहलुओं पर उम्मीदवार का चयन होगा।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपए है। भुगतान या तो मैसर्स चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के पक्ष में देय डिमांड ड्राफ्ट के रूप में किया जाना चाहिए। इसके अलावा नोटिफिकेशन में बताए गए नंबर पर भी उम्मीदवार ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
