santa claus

क्रिसमस के त्योहार में सांता क्लॉज (Santa Claus) का सबको बेसब्री से इंतज़ार रहता है। अंधेरे में जाकर बच्चों को तोहफे देकर, वो चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करते हैं। सबको खुश रखने वाले सांता क्लॉज की एक विशाल कलाकृति ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर बनाई गयी। दरअसल, सैंड कलाकार सुदर्शन पटनायक (Sudarshan Patnaik) ने 5,400 लाल गुलाबों के साथ सांता क्लॉज की एक विशाल कलाकृति तैयार की है।

उन्होंने इस कलाकृति की तस्वीर साझा की और ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “क्रिसमस की बधाई। 5400 गुलाबों का उपयोग करके 50 फीट लंबे और 28 फीट चौड़े सांता क्लॉज की गुलाब की स्थापना के साथ मेरी सबसे बड़ी रेत कला, ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर। उम्मीद है कि यह एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाएगा।”

यह कलाकृति 50 फीट लंबी और 28 फीट चौड़ी है। इस सांता क्लॉज की रेत की मूर्ति को तराशने में आठ घंटे और तैयारी में दो दिन लगे। सुदर्शन ने इसे अपने सुदर्शन रेत कला संस्थान की मदद से बनाया है। इसमें COVID-19 दिशानिर्देशों के साथ क्रिसमस का आनंद लेने का मेसेज भी दिया गया है। सुदर्शन पटनायक, विशेष रूप से, 16 वर्षों से अधिक समय से रेत कला का निर्माण कर रहे हैं और उनकी कई रेत की मूर्तियों ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *