असम पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर (SI) के 320 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए SLPRB की ऑफिसियल वेबसाइट slprbassam.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत इसमें पुरुष और ट्रांसजेंडर के लिए 314 और महिला के लिए 6 पद आरक्षित हैं। इन पदों के लिए 21 जनवरी तक SLPRB की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। ये भर्तियां हाल ही में बनाई गई असम कमांडो बटालियन के लिए की जा रही हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
21 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
योग्यता
उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम में ग्रेजुशन की हो।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एससी और एसटी वर्ग के युवाओं को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापतौल टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा के बाद वैकेंसी के पांच गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक मापतौल टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन करने का Direct Link
विस्तृत जानकारी के ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
