Tiger-Shroff

बॉलीवुड एक्शन हीरो Tiger Shroff इन दिनों अपनी फिल्म ‘गणपत’ की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन फिर भी टाइगर अपने वर्कआउट के लिए समय निकल कर अपना वर्कआउट करने निकल जा रहे हैं। वो भी -1 डिग्री वाली ठण्ड में, ऊपर से कम कपड़ों में। जिससे ये साबित होता है कि टाइगर नाम के साथ साथ बॉडी से भी टाइगर हैं। लेकिन फ़िलहाल ये टाइगर घायल हो गया है। जी हां, Tiger अपनी फिल्म ‘गणपत’ की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी दाल कर दी है।

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से अपनी एक सेल्फी फोटो शेयर करते हुए टाइगर बताया कि शूटिंग के दौरान सेट पर उनको चोट लग गया है। इस स्टोरी को देखने के बाद Tiger के फैंस थोड़े दुखी हो गए हैं। स्टोरी में शेयर की गयी तस्वीर के मुताबिक एक्टर की आंखें में सूजन और काले धब्बे दिखाई दे रहा है। टाइगर की फोटो देखकर लग रहा है कि उनकी आंखों पर किसी चीज से चोट लग गई है।

फोटो को शेयर करते हुए टाइगर ने ने लिखा, ‘गणपत फाइनल काउंटडाउन’। बता दें कि Tiger इन दिनों UK में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ की शूटिंग कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार इस फिल्म के अपडेट्स अपने फैंस को दे रहे हैं। बताते चले कि इस फिल्म से Tiger दर्शकों को अपनी एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म का मजा चखने वाले हैं। इस फिल्म में Tiger के साथ Kriti Sanon स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी। जो अगले साल क्रिसमस के समय रिलीज़ की जाएगी यानी 23 दिसंबर को। बता दें कि इस फिल्म को विकास बहल द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *