हिंदू युवा वाहिनी के गुजरात प्रभारी योगी देवनाथ (Yogi Devnath) ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। ट्विटर पर तमाम लोग योगी देवनाथ की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और उन्हें ‘गुजरात का योगी’ बता रहे हैं। योगी देवनाथ की तस्वीरें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं खुद योगी देवनाथ भी अपने ट्विटर पर खूब सक्रिय रहते हैं और लगातार तमाम पोस्ट और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
दरअसल, योगी देवनाथ गुजरात में हिंदू युवा वाहिनी (Yogi Devnath is in charge of Hindu Yuva Vahini) के प्रभारी हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के(Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) साथ उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं तो वे चर्चा में आ गए। लोग जब उनकी तस्वीरें पोस्ट करने लगे तो ट्विटर पर ‘गुजरात का योगी’ ट्रेंड करने लगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाथ संप्रदाय से संबंध रखने वाले योगी देवनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के गुरुभाई हैं। योगी देवनाथ का गुजरात के कच्छ जिले में अच्छा-खासा प्रभाव है। इतना ही नहीं कच्छ जिले की रापर विधानसभा क्षेत्र से योगी देवनाथ को अगले विधानसभा चुनाव में उतारने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
