साउथ इंडियन फिल्म “अर्जुन रेड्डी” फेम सुपरस्टार एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। चर्चा में रहने का कारण उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) है। जिसमें Vijay Deverakonda बॉलीवुड की स्टार किड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) काम करने वाले हैं। यह वहीं फिल्म है जिससे Ananya Panday अपना साउथ सिनेमा में डेब्यू करने वही हैं।
बता दें कि यह फिल्म अलग-अलग भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने ‘लाइगर’ का नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गयी है। फिल्म ‘लाइगर’ का पोस्टर शेयर करते हुए करणन ने कैप्शन में लिखा है कि “एक्शन, थ्रिलर और पागलपन- यह एकदम शानदार होने वाला है। 31 दिसंबर को पहली झलक दिखाई जाएगी और अपने नए साल की इस धमाके के साथ शुरुआत करें।”
इसी के साथ कारण ने बताया है कि विजय और अनन्या की फिल्म ‘Liger’ 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में ‘लाइगर’ का निर्देशन पूरी जगन्नाथ ने किया है। धर्मा प्रोडक्शन के बैरन तले बनने वाली इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म है जो हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अनन्या-देवरकोंडा के अलावा विशु रेड्डी, अली, मकरंद देश पांडे भी अहम भूमिका में देखें जाएंगे। आपको बता दें कि फिल्म में विजय देवरकोंडा एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे है।
