तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR), राम चरण (Ram Charan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मुख्य भूमिकाओं वाली ऐक्शन फिल्म ‘RRR’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3.15 मिनट के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन दिखाए गए हैं। फिल्म भारत में ब्रिटिश शासन के दौर की दिखाई गई है। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन (Ajay Devgan) भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी तेलुगु फ्रीडम फाइटर्स अल्लूरी सीताराम राज और कोमाराम भीम पर आधारित है।
कहानी 1920 के वक्त की है, जिसमें अल्लूरी और कोमाराम को ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया है। हालांकि पहले ये दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बताए गए हैं, बाद में एक हादसा इन्हें दोस्त बना देता है। फिल्म में रामचरण के दोनों लुक भी काफी प्रॉमिसिंग लगे हैं। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।
ट्रेलर में कहानी के एक्शन, इमोशन और देशभक्ति से जुड़े हिस्से को बताया गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन ऑलिविया मॉरिस, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी नजर आए हैं। फिल्म की कहानी केवी विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है।
