तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत (Bipin Rawat) नहीं रहे। इस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत (Madhulika Rawat) समेत कुल 14 लोग मौजूद थे। इसी हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 11 लोग नहीं बच सके जिसके बाद पूरे भारत में शोक की लहर है। हालाँकि, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Varun Singh) जो घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है। जिस हेलिकॉप्टर में सब सवार थें, वो Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था।
इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “जनरल बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैनिक थे। एक सच्चे देशभक्त, उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में बहुत योगदान दिया। सामरिक मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि और दृष्टिकोण असाधारण थे। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। ॐ शांति।”
हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के बाद उसमें आ लग गई थी। इस हादसे में घायल लोगों को नीलगिरी जिले के वेलिंगटन छावनी के अस्पताल मेें भर्ती कराया गया था।
बता दें की बिपिन रावत देश के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद पर नियुक्त किया गया था। बिपिन रावत भारतीय सेना के फोर स्टार जनरल थें। रावत को 16 दिसंबर 1978 को 11 गोरखा राइफल्स की 5वीं बटालियन में नियुक्त किया गया था, जो उनके पिता की ही इकाई थी।
