bhabi-devar-romace-caseSource : google

प्यार अगर निःश्वार्थ हो तो वो पवित्र कहा जाता है, लेकिन अगर यही प्यार पूरी प्लानिंग के साथ और स्वार्थ के लिए किया जाये तो वो पाप से भी बड़ा पाप कहलाता है। इस कलियुग में कभी कभी हमारे सामने कुछ ऐसा ऐसी घटनाए देखने को मिल जाती है, जिससे सिर्फ प्यार ही नहीं प्यार के साथ पवित्र कही जाने वाली कई रिश्ते भी शर्मशार हो जाती है।

एक ऐसी ही घटनामुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक देवर ने अपने भाई के देहांत के बाद अपनी ही भाभी को प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ यौन शोषण किया है। उसके बैंक खाते से चार लाख रुपये निकालने के बाद मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता के अनुसार इसमें उनके पुरे ससुराल वालों की मिलीभगत रही।

न्याय के लिए पीड़िता महिला थाने पहुंची। उसने अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल के लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाकर लिखित शिकायत की है।

सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके से मां के साथ पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मुआवजे में चार लाख रुपये मिले थे। ससुराल वालों की मिलीभगत से देवर ने रुपये हड़पने के लिए एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया। शादी का झांसा देकर कई दिनों तक यौन शोषण किया। इस बीच उसके अकाउंट से रुपये निकाल लिए। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। इसका विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।