akshara-new-movie

संगम नगरी प्रयाग राज में शूट किया गया दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh lal yadav nirahua) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और श्रुति राव स्टारर ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ (Sabka baap Angutha Chhap) की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिलहाल ये फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में हैं।

फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बिग स्केल पर हुआ है। जहां एक तरफ इस फिल्म में निरहुआ एक साथ दो हसीनाओं के साथ अपने ही खास अंदाज में रोमांस करते नजर आएंगे। वहीं अक्षरा अपने ही बोल्ड अंदाज में लोगो का दिल बहलाते नजर आने वाली हैं।

फिल्‍म की शूटिंग के समाप्ति के बाद इन तीनों पर फिल्‍माये गए एक गाने का सिक्‍वेंस भी खूब वायरल हो रहा है। इसमें तीनों की केमेस्‍ट्री शानदार नजर आ रही है। फिल्‍म के इस वीडियो क्लिप को खुद निर्माता प्रदीप के शर्मा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से रिलीज किया है।

फिल्‍म को लेकर प्रदीप के शर्मा (Pradeep K Sharma) ने कहा कि फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ बेहतरीन मनोरंजन वाला फिल्‍म है। स्‍टोरी के साथ कास्टिंग भी फ्रेश है। यह बेहद साफ सुथरी और हर वर्ग के दर्शकों को ध्‍यान में रखकर हमने बनाया है। संवाद और गाने के साथ सभी कलाकारों के अभिनय बेहद संजीदा हैं। फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है, जो खुद इंडस्‍ट्री के सबसे उम्‍दा निर्देशकों में से एक हैं।

उन्‍होंने बताया कि फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की सह निर्माता अनिता शर्मा और पदम् सिंह है। हमारी फिल्‍म हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले हैं। इसे दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ देख पाएंगे। मैं एक लाइन में कहूँ तो फ़िल्म लाजवाब होगी।