ncc

National Cadet Corps (NCC) ने 1971 के युद्ध के वीरों को सम्मानित करने के लिए ‘आजादी की विजय श्रंखला’ और ‘संस्कृतियों का महा संगम’ लॉन्च किया। इस मेगा आयोजन का उद्देश्य 1971 के युद्ध के बहादुरों के परिवार के सदस्यों को 75 स्थानों पर सम्मानित करना है। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विविधता को भी प्रदर्शित करेगा।

इन आयोजनों को आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में मनाया जायेगा। आयोजन का पहला भाग अर्थात ‘आजादी की विजय श्रांखला’ 28 नवंबर से 10 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 1971 के युद्ध के वीरों को पूरे देश में 75 स्थानों पर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम का दूसरा भाग यानी ‘संस्कृतियों का महा संगम’, दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश भर से उम्मीदवार सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय राजधानी के NCC कैंप ऑडिटोरियम में किया जाएगा, जहां सीमा और तटीय क्षेत्रों के कैडेट अपने-अपने राज्यों के सुंदर स्थानीय नृत्यों और एकीकरण गीत का प्रदर्शन करेंगे, जिसे 22 भाषाओं में गाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *