-train

कोरोना की वजह से रेलवे ने ट्रेन में यात्रा के दौरान खाना और बेडरोल उपलब्ध कराने की सुविधा को बंद कर दिया था जिससे संक्रमण न फ़ैल पाए। लेकिन अब फिर से रेलवे यात्रियों के लिए सुविधाओं को शुरू करने जा रही है। अब रेलवे यात्रियों को गरमा गर्म खाने की व्यवस्था शुरू करने जा रही है। जिसके लिए रेलवे बोर्ड ने आदेश भी जारी कर दिया है। बहुत जल्द भागलपुर रेलखंड पर चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सहित अन्य ट्रेनों में पेंट्रीकार की सुविधा फिर से शुरू की जाएगी।

रेलवे की इस सेवा को कोरोना प्रतिबंधों के कारण बंद कर दिया गया था। लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने पिछले साप्ताह एक पत्र में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) को सेवा फिर से शुरू करने के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद अब रेलवे की और से ये सुविधा शुरू हो रही है। रेलवे के अनुसार सामान्य ट्रेन सेवाओं की बहाली, यात्रा करने वाले यात्रियों की आवश्यकताओं और देशभर के भोजनालयों, रेस्तरां, होटलों और ऐसे अन्य स्थानों में कोविड लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के मद्देनजर, रेल मंत्रालय द्वारा पके हुए खाने की सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

आपको बता दें कि आने वाले दिनों में जनरल बोगी में आरक्षण की व्यवस्था को खत्म किया जा सकता है। IRCTC की ओर से बताया गया है कि ट्रेनों में पका हुआ खाना यात्रियों को उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो रहा है। जिसके लिए IRCTC ने कांट्रेक्टर से टेंडर और एग्रीमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपको बता दें कि अभी फ़िलहाल कई ट्रेनों में पेंट्री सर्विस मुहैया करवाई जा रही है। और रेलवे की कोशिश है कि अगले एक महीने के अंदर पूर्व रेलवे से संचालित सभी पेंट्रीकार वाली ट्रेनों में बना हुआ खाना यात्रियों को उपलब्ध कराया जाय। IRCTC द्वारा ट्रेनों में पेंट्री सर्विस शुरू होने के बाद इन ट्रेनों में यात्रियों को बना हुआ खाना मिलने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *