Kashi Vishwanath Temple

उत्तर प्रदेश में होने वाले इलेक्शन को लेकर सभी पार्टी सक्रिय दिख रही है। बीजेपी हो या कांग्रेस हर कोई अपने स्तर से राज्य में अपने दौरे कर रहा है। इसी बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन को ले कर राज्य में तैयारी जोरो पर है। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के साथ ही उत्तर प्रदेश को कई सौगात भी मिलने वाला है। प्रधानमंत्री द्वारा जिन परियोजनाओं का लोकार्पण होना है उसकी सूचि तैयार हो गयी है।

प्रधानमंत्री अपने कशी दौरे के दौरान तक़रीबन 1400 करोड़ रुपये से काशी विश्वनाथ धाम सहित 19 परियोजनाएं का लोकार्पण करेंगे। इसमें खिड़किया घाट के पहले चरण में घाट निर्माण, CNG Station जैसे कई कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही बीएचयू परिसर के अंदर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के चार भवन भी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सबसे बड़ी परियोजना के रूप में 900 करोड़ रुपये से काशी विश्वनाथ धाम के साथ बेनियाबाग पार्किंग, खिड़किया घाट, रमना एसटीपी परिसर में स्टॉफ क्वार्टर, स्मार्ट सिटी से चार वार्ड और विकास प्राधिकरण के दो वार्डों का सौंदर्यीकरण शामिल है। इसके साथ ही लोकार्पण की सूची में 720 कैमरे, नदेसर सहित दो तालाबों का सौंदर्यीकरण, बीएचयू परिसर में महामना कैंसर अस्पताल में क्वार्टर, आईयूसीटीयू भवन और दो हॉस्टल भी शामिल हैं।

इसी के साथ यह जानकारी भी मिल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 दिसम्बर को सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर परिक्षेत्र में निर्माणाधीन सत्संग हाल और संत रविदास की 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन कर सकते हैं। जिससे लेकर शहर में तैयारियां तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *