भारतीय वायु सेना जल्द ही दिसंबर 2021 से IAF AFCAT 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। जो भी उम्मीदवार एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे IAF AFCAT की ऑफिसियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। IAF के इस भर्ती अभियान से कुल 317 पदों पर भर्ती की जानी है। AFCAT कोर्स जनवरी 2023 में समाप्त होगा। सभी कोर्सों के लिए जनवरी 2021 के पहले सप्ताह में एयर फोर्स एकेडमी डुंडीगल में ट्रेनिंग शुरू होगी।
पदों का विवरण
एसएससी – 77 पद
एई – 129 पद
एडमिन – 51 पद
अधिनियम – 21 पद
एलजी – 39 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने तारीख – 1 दिसंबर
आवेदन की आखिरी तारीख – 30 दिसंबर
आवेदन योग्यता
प्रत्येक के अनुरूप आवेदन योग्यता भिन्न है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व पूरा नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
आयु सीमा
फ्लाइंग ब्रांच के लिए 20 से 24 वर्ष। ग्राउंड ब्रांचेज के लिए 20 से 26 वर्ष।
आवेदन शुल्क
250 रुपए
NCC स्पेशल एंट्री वाले अभ्यर्थियों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
परीक्षा का मोड
IAF AFCAT कोर्स के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा होगी।
विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
