bipasha

मालदीव वेकेशन के बाद बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने अब अपना बैग पैक कर जम्मू का टिकट कटवा लिया है। दरअसल, करण और बिपाशा, माता वैष्णो देवी से आशीर्वाद लेने के लिए जम्मू पहुंच गए हैं। बिपाशा बसु ने अपनी इस धार्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वो आने पति के साथ मंदिर जाती नजर आ रहीं हैं।

तस्वीरों में बिपाशा जहां आरामदायक आउटफिट में नजर आ रही हैं, वहीं करण डार्क शेड्स के विंटर ड्रेस में कूल लग रहे हैं। दोनों ने अपने माथे पर जय माता दी लिखी हुई पट्टी बाँधी हुई है। इस दर्शन के बाद दोनों ने करीबियों के साथ फोटोज भी खिंचवाईं। फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन लिखा, “जय माता दी। जादुई दर्शन। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और जम्मू पुलिस को उनके द्वारा किए गए सभी अद्भुत कार्यों के लिए धन्यवाद।”

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अप्रैल 2016 में एक खूबसूरत शादी की थी। इस जोड़े ने बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी की। दोनों ने साथ में वेब सीरीज डेंजरस (Dangerous) में काम किया था। बिपाशा से पहले करण की शादी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget), जो की उनकी दूसरी पत्नी थी और श्रद्धा निगम (Shraddha Nigam), जो की उनकी पहली पत्नी थी से हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *